अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली , मौत।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार में इन दिनों अपराधि बेलगाम हो गए हैं और उनके अन्दर पुलिस का खौफ तो बिल्कुल भी नहीं लग रहा। कटिहार शहर में विगत दो दिनों में दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दे कर अपराध आराम से चलते बने। बता दे की मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुसमर पुल के समीप की है जहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी।मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रामपारा मोहल्ला निवासी मो टिंका के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक के साथ एक और युवक था और उसे भी गोली लगी है जिससे घायल हो गया। हालांकि अभी उस युवक के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। युवक की हत्या का कारण भी अभी पता नहीं चल सका है। दो दिन में दूसरी घटना से लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है और स्थानीय लोगों ने पुलिस से गहराई से जांच की मांग की है।घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी अभिजित सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि फ़िलहाल शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जल्दी ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
