आदिवासियों ने किया थाना का घेराव।
अशोक यादव (डडंखोरा)
पुलिस द्वारा आदिवासी युवक की पिटाई के विरोध में शुक्रवार की शाम आदिवासी समाज के सैकड़ो की संख्या में युवक ,महिलाएं व पुरुष तीर धनुष, ढोल- मजीरा के साथ डंडखोरा थाना का घेराव किया।आदिवासियों का आरोप था कि गुरुवार की शाम महेशपुर पंचायत के बस्तौल- सोनैली मुख्य सड़क पर स्थित पसंटा पुल पर आसपास के गांव के युवक बैठे थे ।इसी दरमियान थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव के नेतृत्व में गई गश्ती गाड़ी पहुंची और युवकों को वहां से भगाने लगे।पुलिस के कहने पर कुछ लोग तो भाग गये लेकिन चंदन टुड्डू ने पुलिस को कहा कि हम बगल के गांव के निवासी हैं,इसलिए यहाॅ रोज बैठते हैं।इसी पर डंडखोरा पुलिस ने चंदन को पीट डाला।पुलिस की पिटाई से घायल चंदन को इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।जबकि थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट नहीं हुआ है।मामले को लेकर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सोरेन व प्रदेश सचिव मनोज मुर्मू के नेतृत्व में हुई वार्ता में समझौता हो गया। गलतफहमी दूर होते हीं लोग वापस लौट गये।इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट नहीं हुई थी।दोनों के समझाने से आदिवासी लोग वापस लौटे।इस दौरान मतलू मुर्मू,बिटका सोरेन,कंतलाल सोरेन,बाबूराम हेम्ब्रम,बिजय मरांडी,मनोज गुप्ता,रमेश मंडल,रमेश मरांडी, सहित अन्य कई लोग शामिल थे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
