July 22, 2026

124 लीटर विदेशी शराब के साथ बोलेरो जप्त चालक गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 57 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

नया तरकीब रचने वाले शराब तस्कर भी हो जाए सावधान: विवेक कुमार प्राणपुर क्षेत्र के रोशना ओपी पुलिस ने शराब होने की गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 81 सड़क के जोडंगा मोड़ के समीप पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहे एक बोलरो जिसका नंबर बीआर 10 एस ,2329 को रोककर तलाशी ली गई तो उक्त बोलरो से 124 लीटर 800 एमएल विदेशी शराब बरामद करते हुए बोलरो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त बोलरो चालक से पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम सष्टी घोष उम्र 23 वर्ष पिता पूरण घोष साकिन लक्ष्मीपुर मोहना थाना मानिक चौक जिला मालदा पश्चिम बंगाल बताया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए रोशना ओपी प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बोलरो चालक के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बोलरो को जप्त करते हुए आवश्यक कानूनी कारवाई कर जेल की हिरासत कटिहार भेज दिया। वही रोशना ओपी प्रभारी कुमार ने बताया कि ओपी क्षेत्र में लगातार शराब कारोबारी एवं शराब पियक्कड़ों के विरुद्ध धर पकड़ अभियान जारी है । ओपी अध्यक्ष ने कहा कि नया तरकीब रचने वाले शराब तस्कर भी हो जाए सावधान किसी भी शर्त पर शराब कारोबारी व शराब पियक्कड़ों को पनपने नहीं दिया जाएगा।

Previous post बारसोई में विवाहिता का दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को फंदे से लटकाया ।
Next post आदिवासियों ने किया थाना का घेराव।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial