November 14, 2026

भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को दिया श्रद्धांजलि

Read Time:2 Minute, 41 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भाजपा के वरिष्ठ नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को जिला भाजपा की ओर से जिला भाजपा कार्यालय कटिहार में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ गुड्डू की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री रामनाथ पांडेय के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से सैकड़ों लोग उपस्थित हुए। उपस्थित लोगों ने सुशील कुमार मोदी के व्यक्तित्व एवं उनके राजनीतिक संघर्ष की चर्चा व्यापक रूप से की एवं सुशील मोदी को भारत के राजनीति में चारों सदनों के सदस्य के रूप में एवं अर्थनीति के निर्माण में उनका योगदान को सराहा।साथ ही कहा कि उनके निधन से भाजपा सहित देश को अपूर्णीय क्षति हुई है। देश में आपातकाल के विरूद्ध संघर्ष, लालू के जंगल राज के विरूद्ध संघर्ष के नायक एनडीए सरकार के सफल संचालन में उन्हें अग्रणी बताया। कार्यक्रम में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल,पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी,पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, जिला संयोजक कैलाश सिंह, जिला संयोजक गोविंद अधिकारी,उपाध्यक्ष श्री राजकुमार राय,रंजना झा, मनोज सरकार युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव पासवान, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना झा, प्रदेश मंत्री सीमा झा ,भारती देवी, महेंद्र झा, जौकसन यादव ,अभिषेक आनंद, जिला मंत्री आलोक मंडल अजय दास, सकेत मिश्रा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग सुशील मोदी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपना श्रद्धांजलि अर्पित किया।साथ ही लोगों ने सुशील मोदी के संघर्ष और उनके जीवन शैली को अपनाने का भी संकल्प लिया।

Previous post कैंसर विशेषज्ञ डॉ0 सतदरू रॉय ने कटिहार के लोगों को किया जागरूक
Next post कोचिंग संचालक ने युवती से किया छेड़खानी का प्रयास, भाई को किया जख्मी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial