November 14, 2026

कोचिंग संचालक ने युवती से किया छेड़खानी का प्रयास, भाई को किया जख्मी

Read Time:2 Minute, 32 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

छात्र-छात्राओं के भविष्य को बेहतर बनाने वाले गुरु ही जब गुरु घंटाल बन जाएंगे तो देश का भविष्य कैसा रहेगा। मामला मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत का है। रविवार की देर शाम करीब 8:00 बजे नवाबगंज के ही एक 22 वर्षीय युवती काल्पनिक नाम छोटी रोजाना की तरह अपने घर से वॉकिंग डिस्टेंस पर किसी के घर काम करने जा रही थी।कही की मेरे कार्य स्थल के पास में वर्षों से मैट्रिक इंटर स्तर के छात्र छात्राओं का कोचिंग का संचालन हुआ करता है। बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर नशे की हालत में गुरु कोचिंग सेंटर के संचालक गुरु चरण उम्र 34 वर्ष पिता रामानंद सिंह वार्ड नंबर 11 बालू टोला निवासी ने जबरन मेरा मुंह दबाकर घसीटते हुए छेड़खानी का प्रयास करने लगा। मेरे शोरगुल करने पर पहुंचे भाई गोपाल ने बचाने का प्रयास किया तब तक कोचिंग संचालक गुरु चरण ने अपने सहयोगियों के साथ मार कर मेरे भाई गोपाल को भी जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से मैं अपने भाई को अनुमंडल अस्पताल लाई जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सलाह दे डाली। वहीं आरोपी कोचिंग संचालक गुरु चरण ने मामले को बेबुनियाद बताया। सूचना पर मनिहारी थाना से सब इंस्पेक्टर अजय गुप्ता पहुंचकर जख्मी का हाल जाना। पीड़िता ने कहा कि थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाऊंगी। देर रात तक नवाबगंज पंचायत के सरपंच पांडव सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष विनय सिंह, पूर्व मुखिया प्रदीप सिंह सहित पीड़ित के परिजन अस्पताल में मौजूद थे। सरपंच पांडव सिंह ने घटना की तीव्र निन्दा की।

Previous post भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को दिया श्रद्धांजलि
Next post आदि सनातन अखंड पीठ ने मनिहारी में मां जानकी धाम, ईशान गंगा तीर्थ क्षेत्र के निर्माण के प्रस्ताव पारित किए
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial