June 24, 2026

मनिया में विदेशी शराब तस्करी करते दो गिरफ्तार, बाइक सहित 5.355 लीटर शराब जब्त

Read Time:1 Minute, 36 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिला के मनिया क्षेत्र में नशे के सौदागरों के विरुद्ध पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। पुफ्फसिल थाना अध्यक्ष शशि रंजन के नेतृत्व में चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत गश्ती के दौरान मनिया के सर्विस पथ पर वाहन जांच की जा रही थी, इसी क्रम में एक बाइक सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी में उनके पास से इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की 375 एमएल की 09 बोतलें तथा ऑफिसर चॉइस की 180 एमएल की 11 बोतलें बरामद की गईं, जिसकी कुल मात्रा 5.355 लीटर थी।गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान नीरज राय ,पिता सकलदीप राय, साकिन- बुद्धूचक, बरमसिया और सूजक कुमार पासवान ,पिता- बबलू पासवान, साकिन- ललियाही के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध मनिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पैशन प्रो बाइक को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Previous post विधायक की पहल पर बलदियाबाड़ी–हसवर पथ के उन्नयन को मिली मंजूरी, कार्य जल्द शुरू होगा।
Next post मनिहारी में आयुष्मान कार्ड शिविर से 127 लोगों को मिला मुफ्त इलाज का सहारा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial