June 24, 2026

मनिहारी में आयुष्मान कार्ड शिविर से 127 लोगों को मिला मुफ्त इलाज का सहारा

Read Time:1 Minute, 19 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

“स्वास्थ्य ही धन है” की भावना को साकार करते हुए सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना के तहत मनिहारी प्रखंड में आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को पाँच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है।मनिहारी नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर 26 एवं 27 मई को आयोजित शिविरों में कुल 127 लोगों ने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया। राशन कार्डधारी कोई भी पात्र नागरिक इस योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकता है। यह पहल विशेषकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। अभियान अभी जारी है और जरूरतमंद लोग आगे भी इसका लाभ ले सकते हैं।

Previous post मनिया में विदेशी शराब तस्करी करते दो गिरफ्तार, बाइक सहित 5.355 लीटर शराब जब्त
Next post सांसद तारिक अनवर ने बरारी के विभिन्न क्षेत्र का किया भ्रमण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial