September 14, 2026

तमंचा के साथ दो गिरफ्तार, बाइक और एक मोबाइल भी जब्त

Read Time:1 Minute, 24 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी थाना क्षेत्र के रसूलपुर हाईवे पर अनियंत्रित बाइक गिर पड़ी। मौके पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।सब इंस्पेक्टर हरिशंकर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की जिसमें महियारपुर इदगाह टोला निवासी मोहम्मद शादीक उर्फ बबलू उम्र ३३ वर्ष के पास से एक देसी तमंचा बरामद हुआ। ग्रामीणों द्वारा बबलू के साथ रहे एक १६ वर्षीय युवक को भी पुलिस के हवाले कर दिया गया।अवर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मौके से बरामद ग्लेमर बाइक, तमंचा,एक मोबाइल फोन जप्त कर लिया गया और दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद न्यायिक हिरासत में सुपुर्द कर दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष रामविलास सिंह ने जानकारी दी कि बिती रात पागलबाडी के पास दुर्घटनाग्रस्त जब्त स्कोर्पियो से विभिन्न ब्रांडों के कुल १६८.७८ लिटर विदेशी शराब बरामद हुआ।

Previous post जनता दरबार में दो आवेदन प्रतिवेदित हुए, एक का निष्पादन
Next post विद्युत समस्याओं के निवारण हेतु प्रखंड मुख्यालय में विशेष कैंप का किया आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial