मनरेगा पीओ के तबादले पर विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में शुक्रवार को तत्कालीन कार्यक्रम पदाधिकारी संजीत कुमार के तबादले पर विदाई सह नव पदस्थापित कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार का भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह की अध्यक्षता बीडीओ रितेश कुमार व सीओ उदय प्रसाद ने संयुक्त रूप से की। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने निवर्तमान पीओ के कार्यकाल की लम्बी प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बताया वर्तमान में प्रखंड के सभी हिस्सों में मनरेगा योजना को आमजनों तक पहुंचने का काम किया गया है, जो सराहनीय है। मौके पर निवर्तमान कार्यक्रम पदाधिकारी संजीत कुमार का स्थानांतरण अमदाबाद प्रखंड में हुआ है। जो अपने कार्यदायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास किया है। इस मौके पर नवपदस्थापित कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि वह अपने कार्यदायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मियों ने दोनों पदाधिकारीयों को फूल माला पहनकर व शॉल ओढ़ाकर बूके देकर सम्मानित किया। साथ ही निवर्तमान कार्यक्रम पदाधिकारी को विभिन्न उपहार देकर भावपूर्ण विदाई दी। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, पंचायत समिति सदस्य में अरजलाल सोरेन, मो अजीमुद्दीन, पीटीए पंकज कुमार, मनरेगा लेखापाल ज्योति कुमारी, ऑपरेटर मनोज कुमार, बीएफटी राम उद्देश्य महतो, पीआरएस में शिवा कुमार, रवि कुमार, गिरीश कुमार व समाजसेवी में बिनोद मंडल, मो समसूल, गुलाब यादव सहित जनप्रतिनिधिगण, कर्मीगण व गणमान्य लोग आदि मौजूद रहे।
