September 24, 2026

हंसवर चेक पोस्ट पर दो हाईवा जप्त,रु 4,37,600 राजस्व की पर्ची कटी

Read Time:53 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के हंसवर चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अनुरंजन कुमार और पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने अवैध खनन कर ले जा रहे दो हाईवा ट्रक को जप्त किया। सूचना पर पहुंचे खनन निरीक्षक मृत्युंजय कुमार ने कागजों की जांच के बाद अवैध खनन कर ले जाने के आरोप में दो हाईवा से कुल 4,37,600 रू की राजस्व दंड की पर्ची काटी। फिलहाल दोनों हाईवा को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। राजस्व की राशि जमा करने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Previous post विद्यालय के वार्षिक कार्यक्रम में बच्चों को किया गया पुरस्कृत।
Next post 92 लीटर देशी शराब पकड़ी गई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial