आगलगी में दो घर जले, हजारों का नुकसान ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
अचानक घर में आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया। घटना हसनगंज थाना क्षेत्र के रामनगरबंसी तियारसी टोला गांव पंचायत रामपुर की है। आगलगी की घटना में गांव निवासी पीड़ित लक्ष्मण चौधरी का घर जलकर राख हो गया। इस घटना में अनाज, कपड़ा व खाने का सामग्री समेत हजारों रुपये का सामान जल गया। जानकारी के अनुसार परिवार के सभी सदस्य कटनी करने बहियार में गए थे। इधर अचानक घर में आग लग गई। जिसके कारण घर में रखे सारा सामान जल गया। इस दौरान लोगो ने कहा कि इस आगलगी की घटना में एक घर पिता लक्ष्मण चौधरी तो एक घर उनके पुत्र का था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को राहत की मुआवजा दिलाने की बात कही। प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने कहा कि अग्नि पीड़ित परिवार दो घर जल कर खाग हो गया। घर में रखे अनाज कपड़ा बर्तन नकदी समेत जल गया। परिवार के सदस्य कटनी मजदूरी करने बहियार गया था। अचानक आग कैसे न कैसे लगी इस कि स्पष्ट नहीं हो सका है। आवासीय घर जलने से पीड़ित परिवार का मुसीबत बढ़ गई है। बताया कि जांच के लिए अंचल विभाग को जानकारी दे दी गई है। जांच के बाद सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
