July 20, 2026

आग लगने से कई घर जलकर राख मवेशी भी जले।

Read Time:1 Minute, 30 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी थाना क्षेत्र के गांधी टोला, बाघमारा पंचायत वार्ड संख्या 13 में सोमवार रात को आग लगने से एक परिवार का घर जल गया। आग लगने से घर मे रखे सामान जल गये।आग की लपट से एक गाय, बकरी के जलने की जानकारी गृह स्वामी ने सीओ एवं पशुचिकित्सा पदाधिकारी को देते हुए उचित मुआवजे की मांग की है। मालुम हो कि बाघमारा पंचायत के वार्ड संख्य तेरह के वार्ड सदस्य रोहित पासवान के घर में देर रात आग लग गयी।लोगों ने अग्निशमन को सूचना दी। दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाया । तब तक घर मे रखे सभी सामान सहित कई मवेशी आग की चपेट मे आ चुके थे। आग लगने की घटना को लेकर दिए गए आवेदन में अग्नि पीड़ित ने उचित मुआवजे की मांग की है। वही पीड़ित के घर स्थानीय मुखिया हरेराम यादव, वार्ड मेंबर मिथिलेश झा, सुधीर रविदास,करण मानस,रजि इमाम, सहित अन्य लोगों पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने की भरोसा दिलाया ।

Previous post ओवरलोड ट्रक की चपेट मे आने से अधेड़ की मौत ।
Next post आगलगी में दो घर जले, हजारों का नुकसान ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial