अग्निकांड में दो घर जल कर राख ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा:- एक ही रात में प्रखंड के दो पंचायत के दो गांव में भीषण अग्निकांड में दो घर जलकर हुए राख ,घर में रखे कपड़े, जेवर, खाने पीने के समान, नगद सहित लाखों रुपए की नुकसान हुई है। प्रखंड क्षेत्र के द्वाशय पंचायत के यादव टोला में रात्रि के समय में आग लगी से एक घर जल कर राख हो गया है। पीड़ित परिवार भगवान प्रसाद यादव ने बताया कि घर में रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया। ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। रायपुर पंचायत अंतर्गत सकरैली गांव निवासी ब्रह्मानंद दास के घर में अचानक आग लग जाने से अनाज, बर्तन, कपड़े ,बिछावन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने के तुरंत बाद ग्रामीणों द्वारा शोर करने पर काफी संख्या में आसपास के लोग जुट गये जिससे आग पर काबू पाया गया ।पीड़ित परिवार के द्वारा अंचल पदाधिकारी से मुआवजे को लेकर मांग की है। अंचल पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि तत्काल सभी प्रीत परिवारों को पॉलिथीन एवं आवश्यक सामग्री दे दी गई है तथा राजस्व कर्मचारी के जांच प्रतिवेदन लेकर पीड़ित परिवारों के बैंक खाता में आपदा की राशि भेजी जाएगी।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
