पूर्व उप मुख्यमंत्री ने घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को दिया सांत्वाना
प्रवीण कुमार (कटिहार)
रेड क्रास सोसायटी ने अग्नि पीडि़त को राहत सामग्री किया वितरण।
कटिहार शहर के ललियाही स्थित मुन्नीलाल चौक के पास नारायण पासवान की बेटी सोमा देवी के घर में अचानक आग लगने से घर सहित सभी घर में रखे सभी समाना जलकर स्वाहा हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वाना दी एवं अंचलाधिकारी को सुचना दी।पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आपदा मद से अग्नि पीड़ित के लिए निर्धारित राशि तुरंत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही भारतीय रेड क्रास सोसायटी को सूचना देकर आवश्यक जीवन उपयोगी सामग्री पीड़िता को दिलाने में पहल की ।इस अवसर पर इस क्षेत्र के निगम पार्षद उमेश पासवान , पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो,भाजपा नेता विरेन्द्र यादव, बबन कुमार झा एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सामग्री का वितरण रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अनिल कुमार चमड़िया, संतोष कुमार गुप्ता,बिवेन सरकार ने किया।रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अनील चमरिया ने कहा कि रेड क्राँस सोसाइटी अग्नि काँड से पीडित परिवारों को तुरंत जीवन उपयोगी सामग्री वितरण किया जाता है।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
