June 19, 2026

त्रिमुहानी संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने को लेकर घाटों पर उमड़ी भीड़

Read Time:5 Minute, 11 Second

माघी पूर्णिमा पर भव्य मेले की तैयारी जोरों पर, संगम तट पर देवी-देवताओं की प्रतिमा का निर्माण ।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

त्रिमोहिनी संगम तट पर माघी पूर्णिमा को लेकर भव्य मेला की तैयारी जोरों शोरों चल रही है। संगम तट पर मां गंगा सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा बनायी गयी है। जिसमें तीनों नदियों के प्रतिमा स्वरूप को दिखाया गया है। माँ गंगा की सवारी मगरमच्छ, माँ कोसी की सवारी डॉल्फिन एवं माँ कलबलिया की सवारी मछली को दर्शाया गया है। त्रिमोहिनी संगम तट पर श्रद्धालुओं के लिए महा प्रसाद के रूप खिचड़ी का है। वहीं संगम तट पर हवन, रामायण पाठ के आयोजन से भक्तिमय माहौल बना हुआ है। सीमावर्ती क्षेत्र के श्रद्धालु ट्रैक्टर, ऑटो, बाइक से पहुंच रहे हैं संगम तट:-माधीपूर्णिमा को लेकर कुर्सेला के त्रिमुहानी गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए शुक्रवार से ही श्रद्धालुओं ट्रैक्टर, ओटो बाइक से पहुंच रहे हैं। एसएच 77 व एनएच 31 सड़क पर गंगा स्नान के लिए ट्रैक्टर टोली ओटो वाहनों की कतार लगी हुई है। गंगा मैया के गीत से कुर्सेला परी क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। सीमावर्ती क्षेत्र के गंगा स्नान के लिए लिए सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, अररिया जिले से हजारो की संख्या में गंगा व कोसी के तीनमोहनी संगम तट पर श्रद्धालु पहुंचने लगे है।श्रद्धालुओं के सुविधा तथा सड़क पर जाम नही लगे, इसके लिए कुर्सेला पुलिस सड़क तथा विभिन्न चौक चौराहे पर तैनात किया गया है। माधी पूर्णिमा को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालु गंगा स्नान को लेकर खाने-पीने की सामग्री से लेकर पूजा-पाठ की सामग्री की खरीदारी कर रहे।बाबा बटेश्वर स्थान में रात गुजार करेंगे गंगा स्नान:-ऐसी मान्यता है कि गंगा में एक बार डुबकी लगाने के बाद पूर्व के सात जन्मों के पाप के साथ अपने वर्तमान जीवन में किए गए कुकर्म का नाश होता है। वही गंगा स्नान को लेकर शुक्रवार से ही श्रद्धालु अपने साधन से गंगा किनारे पहुंच रहे हैं। जिसमें से लगभग 60 फ़ीसदी श्रद्धालुओं ने गंगा पार कर दूसरे छोर पर स्थित बाबा बटेश्वर के स्थान पहुंचकर शनिवार की रात्रि में विश्राम करते हुए गंगा सेवन का सुख प्राप्त करेंगे।महाप्रसाद का भी है आयोजन:-त्रिमोहिनी संगम स्थल गंगा तट पर मेला तथा भंडारा का भी आयोजन किया गया है। जिसमें हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद महाप्रसाद खिचड़ी के रूप में प्रसाद दिया जाता है। संगम तट पर मेला के आयोजन करता संगम बाबा ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघी पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया गया है। साथी महा प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को खिचड़ी का वितरण किया जाएगा।गंगा स्नान को लेकर सुरक्षा व सुविधा के पुख्ता इंतजाम :-माघी पूर्णिमा को त्रिमुहानी संगम तट पर होने वाले गंगा स्नान को लेकर अंचल प्रशासन के द्वारा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नही हो इसको लेकर सीओ अनुपम कुमारी ने गंगा तट के किनारे घेराबंदी की व्यवस्था करने, पर्याप्त संख्या में शौचालय, पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर उपलब्ध रखा जाएगा।

Previous post मुरादपुर पंचायत में संपूर्णता अभियान 2.0 को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन
Next post कुरसेला में मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर फरार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial