July 22, 2026

नपं के जनप्रतिनिधियों ने विधानसभा उपाध्यक्ष से कि शिष्टाचार मुलाकात ।

Read Time:1 Minute, 19 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी नगर पंचायत वार्ड नंबर एक के पार्षद युगल पासवान एवं पूर्व वार्ड पार्षद वकील यादव ने विधानसभा के उपाध्यक्ष से पटना में शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पार्षद युगल ने विधानसभा उपाध्यक्ष से अपने नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं सहित राजनीतिक गतिविधियों की चर्चा की जानकारी दी। उन्होंने दलितों ,शोषितों, वंचितों मे एकजुटता व दल के प्रति बढ़ती रूझान को बताया। राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को मिल रही असुविधाओं से भी दल के प्रति गरीब तबका आकर्षित हुआ है। श्री माहेश्वर हजारी ने पार्षद युगल पासवान एवं वकील यादव को आगामी 2024 के चुनाव के लिए अपने क्षेत्र में कमर कसने की बात कही।आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी मे अभी से ही जुट जाने एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को कहा।

Previous post अनियंत्रित बस ने मोटरसाइकिल सवार को मारी ठोकर, मौत ।
Next post गलत आरोप लगाए जाने को लेकर बीपीएम ने निष्पक्ष जांच कराने हेतु एसडीओ को दिया आवेदन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial