May 25, 2026

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मनिहारी में सफाई अभियान, लोगों को किया गया जागरूक।

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत मनिहारी में मंगलवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सोनु गुप्ता, स्वच्छता समन्वयक प्रकाश कुमार,नेहरू युवा केंद्र, जीविका और अन्य संगठनों के संयुक्त प्रयास से मनिहारी थाना रोड से गंगा घाट तक श्रमदान करते हुए सफाई की गई। इस अभियान में बड़ी संख्या में कर्मी और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।सफाई के साथ-साथ ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

Previous post मनिहारी और अमदाबाद के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत की मांग।
Next post मनिहारी के डीबीएल कंपनी कैंप में डकैती की घटना में शामिल छः आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लूट का सामान बरामद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial