मनिहारी के डीबीएल कंपनी कैंप में डकैती की घटना में शामिल छः आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लूट का सामान बरामद।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना क्षेत्र के भेड़ियाही मोड़ पर स्थित डीबीएल कंपनी के कैंप में लूट की घटना को अंजाम देने वाले छः आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियों के साथ लूटा गया सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।डकैती की घटना 30 सितंबर की मध्यरात्रि को हुई, जब आठ अपराधियों ने हथियार के बल पर डीबीएल कंपनी के कैंप में मौजूद कर्मियों को धमकाकर लूटपाट की। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मात्र छह घंटे में ही अपराधियों की पहचान कर उनमें से छह को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में से एक, मनीष कुमार के घर से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोलियाँ और लूटे गए तार बरामद किए। साथ ही, पुलिस ने लूट के दौरान चुराए गए अन्य सामानों में एक बेंडिंग मशीन, दो बोच ग्राइंडर, दो वेल्डिंग वायर, हैलोजन लाइट, और सीडी डीलक्स मोटर साइकिल भी बरामद की है।इस लूटपाट में इस्तेमाल की गई यामाहा मोटर साइकिल और मोबाइल फोन भी पुलिस के कब्जे में हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस दल की विशेष भूमिका रही, जिसमें थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, अंजनी कुमार, राम रतन कुमार, एएसआई अरुण कुमार, पीएसआई अमित कुमार और पुलिस बलों में रामजी कुमार, अजित ठाकुर, तरुण कुमार और किशन कुमार शामिल थे।इस मामले में मनिहारी थाना में कांड संख्या 250/24 दर्ज की गई है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अपराधी में रिकेश यादव, मिट्ठू यादव,संतनु कुमार, गुड्डू कुमार और एक ही नाम से दो मनीष कुमार है।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
