राजवाड़ा माता बम काली मंदिर प्रांगण के दान पेटी का लॉकर तोड़ अज्ञात चोरों ने की चोरी ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
कोढ़ा प्रखंड स्थित मां बम काली मंदिर में अज्ञात चोरों ने दान पेटी का लॉकर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस को लेकर उपसरपंच शंभू कुमार चौबे ने बताया कि प्रसिद्ध माता बम काली मंदिर प्रांगण में माता के दरबार से चोरों ने दान पेटी का लॉकर को लोहे का रड से तोड़कर करीब 20 हजार की चोरी कर ली गई है। भगवान के घर में चोरी की घटना से भक्तजनों में आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए उपसरपंच शंभू कुमार चौबे ने बताया कि सुबह मंदिर प्रांगण पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि दानपेटी का लॉकर टूटा हुआ है। जिससे लॉकर तोड़ा गया है वह भी लोहे का राॅड वहां मौजूद है। बताया चोरी की घटना को लेकर रौतारा थाना में आवेदन देकर जांच की मांग की गई है। बताया लगभग दान पेटी से 20 हजार की चोरी हुई है, जो दान पेटी मंदिर प्रांगण के समक्ष रखी हुई रहती है। बताया बीते रात्रि चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया सैकड़ों वर्ष पुराना यह मंदिर है जहां प्रतिमा कि नहीं वृक्ष की पूजा होती है और यहां मांगी गई हर मनोकामना श्रद्धालुओं की पूरी होती है, जिसको लेकर प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को बड़े पैमाने पर कई प्रांतों के लोग यहां पूजा पाठ करने के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धा भाव से दान पेटी पर दान करते हैं। आज पहली बार दानपेटी की लॉकर तोड़कर पैसों की चोरी कर ली गई। लोगों ने माता के दरबार में चोरी की घटना को निंदनीय बताते हुए प्रशासन से जांच की मांग की है।इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुगण आदि मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
