April 29, 2026

शिक्षक संघ ने किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, शिक्षा विभाग तहत जारी प्रति को जलाकर दिखाया नाराजगी ।

Read Time:2 Minute, 48 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के बीआरसी भवन समक्ष प्रखंड इकाई हसनगंज के तत्वावधान में राज्य इकाई से प्राप्त निर्देशानुसार प्राथमिक शिक्षा निर्देशक के शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी विवादित पत्र के विरोध में टीईटी एसटीईटी शिक्षक संघ ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन दौरान शिक्षकों ने जारी पत्र के प्रति को जलाकर सरकार व विभाग के प्रति जमकर नारेबाजी की। संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि पत्रांक संख्या 7/2023 जो CWJC संख्या 16214/2019 के आलोक में न्याय निर्णय से संबंधित आदेश की गलत व्याख्या करता है। इस पत्र के अनुसार NLOS से प्रशिक्षण प्राप्त TET शिक्षकों के एकभारी अन्याय पूर्ण आदेश रवि प्रकाश निर्देशक प्राथमिक शिक्षा द्वारा दिए गए पत्र के प्रति को सामूहिक रूप से जलाकर विवादित पत्र के आदेश का विरोध किया गया है। मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित मनोज पासवान जिला वरीय उपाध्यक्ष ने कहा कि यह आदेश बिहार सरकार की शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी है और घोर अन्याय पूर्ण है इस आदेश के खिलाफ प्रताड़ित शिक्षक सड़क से लेकर सदन तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।इसी को लेकर हम सभी शिक्षक आज विभाग व सरकार के प्रति आक्रोश जाहिर कर रहे हैं। कहा जब तक कि सरकार इस विवादित आदेश को वापस नहीं लेते हैं तब तक हम शिक्षकों का आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। सरकार हम शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कटिहार मनोज पासवान, प्रखंड अध्यक्ष हसनगंज रंजीत कुमार ठाकुर, संयुक्त सचिव कटिहार एजाज हसन, प्रभाकर मिश्रा, बाल्मीकि मंडल, अवनीत कुमा,र दिलीप कुमार, संजीव कुमार पटेल, संजीव कुमार साह, सुलेचना कुमारी, रूपा चटर्जी, राकेश कुमार सिंह, पवन कुमार सहित शिक्षक गण उपस्थित थे।

Previous post राजवाड़ा माता बम काली मंदिर प्रांगण के दान पेटी का लॉकर तोड़ अज्ञात चोरों ने की चोरी ।
Next post पीएम पोषण योजनान्तर्गत सरकारी विद्यालयों में किया गया किचन सेट का वितरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial