November 6, 2026

मई दिवस के अवसर पर सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित ।

Read Time:1 Minute, 21 Second

पब्लिक न्यूज़ 24 ( बारसोई )

बारसोई नगर पंचायत कार्यालय स्थित सभा भवन में 1 मई यानी कि मजदूर दिवस के दिन कार्यपालक पदाधिकारी ब्रजकिशोर राम एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह सहित कई वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से नगर पंचायत क्षेत्र में कार्य कर रहे सफाई कर्मियों को सम्मानित करते हुए अंग वस्त्र प्रदान किया । इस दौरान मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने कहा कि पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में 365 दिन साफ सफाई का ध्यान रखने वाले इन सफाई कर्मियों को मजदूर दिवस के दिन सम्मानित करते हुए काफी खुशी महसूस हो रही है। क्योंकि इन सफाई कर्मीयों के बदौलत ही नपं साफ सुथरी बनीं रहतीं हैं। और यह सम्मान पाना इनका हक। वही इस अवसर पर मोहम्मद सलमान, राजेश पासवान, राकेश कुमार साह, विनोद मंडल सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post गलत आरोप लगाए जाने को लेकर बीपीएम ने निष्पक्ष जांच कराने हेतु एसडीओ को दिया आवेदन ।
Next post मनिहारी गंगा घाट पर नहाने के दौरान अज्ञात महिला की डूबने से मौत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial