बेमौसम बारिश और आंधी से कटिहार में फसल तबाह, किसान संकट में।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले में हालिया बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने किसानों की तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। मनिहारी क्षेत्र सहित बौलिया पंचायत में मक्का और गेहूं की लगभग 100 से 150 एकड़ फसल बर्बाद हो गई, जिससे सैकड़ों किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। किसानों ने बताया कि कर्ज लेकर की गई खेती पूरी तरह चौपट हो गई है और अब परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। घटना के कई दिन बाद भी खेतों में अधिकारी नहीं पहुंचने से किसानों में नाराजगी है। पंचायत मुखिया जर्जिस आलम ने प्रशासन से शीघ्र सर्वे और मुआवजा दिलाने की मांग की है। जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्रखंड स्तर पर फसल क्षति का आकलन किया जा रहा है।
More Stories
पूर्व उप सरपंच नारायण यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
(डेस्क |हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत अंतर्गत फारही गांव निवासी पूर्व उप सरपंच नारायण यादव करीब 85 वर्ष...
बारसोई में सांसद तारिक अनवर को जनता ने घेरा, बिजली-कटाव समेत विकास के मुद्दों पर मांगा जवाब
मो0 सनाउल्लाह( बारसोई) बारसोई प्रखंड में रविवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर...
शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन से मालापाड़ा में शोक की लहर, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के मालापाड़ा निवासी शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में...
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
