August 26, 2026

जिला कांग्रेस की अत्यावश्यक बैठक आयोजित 30 एवं 31 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर विस्तार रूप से हुई चर्चा

Read Time:3 Minute, 17 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में अत्यावश्यक बैठक आयोजित हुई।इसमें आगामी 30 एवं 31 जनवरी को कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कटिहार जिला आगमन से प्रस्थान तक पर विस्तार रूप से चर्चा हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर भी सताइस जनवरी से कटिहार मे भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जनसंपर्क करेंगे। बैठक मे विधानसभा वार तैयारी समिति भी बनाई गई। जिनमे कोढ़ा विधानसभा मे सुनीता देवी पूर्व विधायक व पूनम पासवान पूर्व विधायक प्रभारी बनी। कटिहार विधानसभा मे दिलीप विश्वास व बिमल सिंह बेगानी प्रभारी, प्राणपुर विधानसभा मे कंचन दास व सऊद आलम प्रभारी बने। कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के चतरिया पीर से लेकर दिल्ली दीवानगंज बंगाल बॉर्डर तक के प्रत्येक तीन किलोमीटर पर तीन प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। जिसमे कांग्रेस के मेन विंग से एक, युवा से एक एवं उस क्षेत्र से एक को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने अपने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने अपने स्तर से पूर्ण रूप से अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने पर अपनी पूरी ताक़त झोंक दे। श्री यादव ने कहा कि तीस जनवरी को राहुल गांधी की पूर्णिया के रंगभूमि मैदान मे आयोजित होने वाली विशाल सभा मे भी कटिहार जिला के कांग्रेसियों की भागीदारी अधिकतर रहेगी। साथ ही सभा समाप्ति के बाद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की टोली भारत जोड़ो न्याय यात्रा मे शामिल हो कटिहार जिला कोढ़ा विधानसभा के खेरिया पहुंचेगी। श्री गांधी का रात्रि विश्राम कटिहार मे है।बैठक मे मुख्य रूप से दिलीप विश्वास, बिमल सिंह बेगानी, संजय सिंह, शंकर सिंह, प्रो बिनोद यादव, गुलाम शाहिद, शाहनवाज खान, पंकज तमाखुवाला, आम्रपाली यादव ,रिंकू मिश्रा, फिरोज अहमद कुरैशी, शंकर साह, मेजर जमाल, मन्नी पासवान, मो इश्तियाक, अमित पासवान, मो हसन, नवीन खंडेलिया, मो सऊद आलम आदि उपस्थित रहे एवं सुझाव दिया।

Previous post सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया
Next post बारसोई के नवपदस्थापित एसडीओ दीक्षित श्वेतम ने संभाली पदभार कहा अनुमंडल का विकास पहली प्राथमिकता
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial