September 15, 2026

सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया

Read Time:4 Minute, 48 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में हर्षो उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर कई संस्थान में झांकी, नुक्कड़ नाटक, संगीत प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।समाहाराणालय में डीएम रवि प्रकाश, रेलवे मैदान में डीआरएम सुरेन्द्र कुमार, बृहद आश्रय गृह में बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक अखिलेश शर्मा, पुलिस कार्यालय में एसपी जितेंद्र कुमार, कदवा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख मंटू राय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी पूर्व पथ निर्माण मंत्री हिमराज सिंह उपस्थित रहे। कदवा प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ एवं निजी विद्यालय में पूर्व मुखिया सुमंत कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भर्री पैक्स कार्यालय तथा जदयू कार्यालय में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश भगत ने झंडोतोलन किया। परभैली पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष सुमित्रा देवी एवं पूर्व मुखिया सदन प्रसाद मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके अलावे अन्य प्रतिष्ठान में भी हर्षोल्लास वातावरण में राष्ट्रीय अध्यक्ष फहराया गया। *भाजपा के जिला कार्यालय में झण्डोतौलन* गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने झंडातोलन किया। जिला अध्यक्ष मनोज राय ने 75वें गणतंत्र दिवस की कटिहार जिला के सभी कार्यकर्ताओं सहित कटिहार जिला वासियों को बधाई व शुभकामना दी।इस अवसर पर झंडोतोलन के मौके पर उपस्थित विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुड्डू, दिलीप वर्मा, रंजन झा,शोभा जयसवाल, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में जिला के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता शामिल हुए। *विधान पार्षद ने विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन किया गया*विधान पार्षद अशोक अग्रवाल अग्रवाल के द्वारा कटिहार शहर के लगभग 10 स्थानों पर झंडा तोलन किया गया। जिसमें पहले तेजा टोला, हरिशंकर नया उच्च विद्यालय, उमा देवी मिश्रा बालिका उच्च विद्यालय, निधि नाथ संस्कृत विद्यालय, चिल्ड्रेन्स हैप्पी होम स्कूल रोजितपुर, अग्रसेन सेवा सदन कटिहार, चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय कटिहार, विधान परिषद कार्यालय, कटिहार सोनू सूद इंटरनेशनल स्कूल मनियां, कोसी क्षेत्र विकलांग कार्यालय सदर अस्पताल में झंडोत्तोलन किया गया। *महापौर ने नगर निगम कार्यालय में झंडोत्तोलन किया*कटिहार नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल ने नगर निगम कार्यालय में झंडोत्तोलन कर शहर के प्रमुख स्थानों पर झंडोत्तोलन किया। कर्पूरी मार्केट बस स्टेशन बड़ा बाजार एवं अन्य स्थानों पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया।

Previous post स्काउट गाइड छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन ।
Next post जिला कांग्रेस की अत्यावश्यक बैठक आयोजित 30 एवं 31 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर विस्तार रूप से हुई चर्चा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial