उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) पेपर लीक प्रकरण की गाज सचिव पर गिरी
Reporting by एन सी वर्मा, लखनऊ
बीते रविवार यानी 28 नवम्बर को यूपी टीईटी 2021का पेपर आयोजित किया गया था। जिसका पर्चा थोड़ी बाद इंटरनेट पर वायरल हो गया और परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। जिस पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की कार्यवाही लगातार जारी है। परीक्षा निरस्त करने और मामले की जाँच उत्तर प्रदेश एसटीएफ को सौपने के बाद योगी सरकार ने एक और बड़ा फ़ैसला लेते हुए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) पेपर लीक प्रकरण की गाज सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय पर गिरी है। शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है। परीक्षा शुरू होने से पहले पेपरलीक होने और यूपी-टीईटी को शुचितापूर्ण ढंग सेसंपादित न कराए जाने, गोपनीयता के उच्चस्तरीय मापदंडों का पालन न किए जाने के कारण सचिव अनामिका सिंह की ओर से 29 नवंबर को जारी निलंबन आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में संजय कुमार उपाध्याय बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ से संबद्ध रहेंगे। गौरतलब है कि 28नवम्बर को पेपर लीक होते ही इस मामले में सीएम योगी ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वहीं यूपी सरकार एक महीने के अंदर ही यूपी टीईटी परीक्षा का आयोजन करवाएगी।
More Stories
चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण । डेस्क (बारसोई) जनता की समस्याओं...
ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के...
हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बाबा...
बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
हसन रजा (आबादपुर) पंचायत राज बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा नेता मो. नाजिर...
डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मुख्यमंत्री के संभावित कटिहार आगमन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मनिहारी पुलिस...
बिजली के तार में उलझा 16 चक्का, टूट गए 11 केवी के दो पोल।लालटोला में बाल-बाल बचीं सैकड़ों जिंदगियां; करंट प्रवाहित लाइन के बीच हुआ हादसा, आबादपुर पुलिस ने ट्रक जब्त किया
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्य मार्ग पर लालटोला के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मालदा से...
