कदाचार मुक्त माहौल में वस्तानिया बोर्ड की परीक्षा हुई प्रारंभ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड पटना द्वारा संचालित वस्तानिया (आठवीं) की बोर्ड परीक्षा 2023 शनिवार से हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के सरकारी मदरसाओं में शुरू हो गया है। परीक्षा 17 जून से 21 जून 2023 तक चलेगी। दोनों ही परीक्षा प्रथम पाली और द्वितीय पाली में लिया जा रहा है। प्रथम पाली 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया जायेगा। वहीं प्रथम दिन शनिवार को प्रथम एवं द्वितीय की परीक्षा ली गई। परीक्षा को स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संचालन के लिए बोर्ड द्वारा कई निर्देश दिए गए हैं। मौके पर मदरसा दारुल होदा चापी के प्रभारी प्रधान सह मौलाना मो मकसूद आलम सल्फी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड पटना द्वारा वस्तानिया (आठवीं) की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो सो से अधिक बच्चे और बच्चियों ने परीक्षा में शामिल हुए हैं। वही मौके पर मदरसा बहरुल उलूम इटवा के प्रभारी प्रधान मौलवी मो यासीन ने बताया कि परीक्षा शैक्षणिक वातावरण में हो, इसे स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराया जा सके इसके लिए मदरसा बोर्ड के दिशानिर्देश पर परीक्षा केंद्र में वीक्षक के रूप में शिक्षक प्रतिनियुक्त किया गया है। इस मौके पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दोनों पाली की ली जा रही है। इस मौके पर मदरसा के सभी शिक्षक गण मौजूद थे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
