July 20, 2026

स्वच्छता अभियान के तहत सैकड़ो परिवारों को मिला हरा और नीला डस्टबिन, घर से होगा कचरा उठाव।

Read Time:2 Minute, 58 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

लोहिया स्वच्छ अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत रामपुर पंचायत भवन में सैकड़ो परिवारों को मिला हरा और नीला डस्टबिन। पंचायत के वार्ड सँख्या 06 व 07 के लिए वितरण का शुभारंभ मुखिया रानी देवी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, वार्ड सदस्य मंगल महलदार, सुपरवाइजर राजेश कुमार मंडल, कृत्यानन्द महतों आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मुखिया ने कहा कि सूखे कचरे को नीला और गीले कचरे को हरा डस्टबिन में रखना है। सभी घरों से कचरा का उठाव किया जाएगा। इसके लिए वार्ड में दो स्वच्छता कर्मियों की नियुक्ति की गई है। हर घर से कचरा का उठाव किया जा सकेंगा। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने लोगों को इसके लिए प्रेरित किया। कहा कि स्वच्छ रहना है और अपने घरों को साफ सुथरा रखना है इसके लिए सरकार द्वारा ग्रामीणों को दो डस्टबिन उपलब्ध कराई गई है। कहा कि जिस लाभार्थी को डस्टबिन का लाभ प्राप्त हुआ है ऐसे लोग डस्टबिन का प्रयोग एक में गीला तो दूसरे डस्टबिन में सुखा कचरा रखेंगे। शहर के जैसे अब गांव में भी कचरे का उठाव किया जाना है। जिसके लिए सरकार की ओर से आप लोगों को दो-दो डस्टबिन वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ गांव समृद्ध बिहार के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक राशन कार्ड धारी को दो डस्टबिन का वितरण किया गया। जिसमें लगभग दर्जनों डस्टबिन(बाल्टी)का वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया। ग्रामीण डस्टबिन में ठोस एवं तरल कचरा रखेंगे, वहीं प्रतिनियुक्त स्वच्छाग्रही ई रिक्शा के माध्यम से प्रतिदिन डोर टू डोर पहुंचकर कचरा का उठाव करते हुए कचरा को कचरा घर में डालेंगे और उस कचरा से वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार किया जाएगा जिससे खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर वार्ड के महिला पुरुष लाभार्थी उपस्थित रहे।

Previous post कदाचार मुक्त माहौल में वस्तानिया बोर्ड की परीक्षा हुई प्रारंभ।
Next post कर्मचारी कल्याण निधि कार्मिक शाखा ने मेघावी छात्रों को किया पुरस्कृत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial