June 24, 2026

शिवरात्रि को ले नगर के सार्वजनिक शिव मंदिर में जोरदार तैयारी ।

Read Time:1 Minute, 4 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी में महाशिवरात्रि को लेकर नगर के थाना परिसर स्थित पौराणिक सार्वजनिक शिव मंदिर में जोर शोर से तैयारी चल रही। शुक्रवार के शाम से ही जिले के अन्य क्षेत्रों से शिव भक्तों का मनिहारी के गंगा तट पर आना प्रारंभ हो गया था। शिवभक्त नवीन कुमार झा ने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त से ही अनेक शिवभक्त जो दूर से आए हैं गंगा तट से जल लेकर अपने-अपने शिवालयों में जाकर जलाभिषेक करेंगे। हर वर्ष की भांति देर रात महाशिवरात्रि को शिव की बारात धुमधाम से निकलती है। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी भी पूरी कर ली गई है।

Previous post सौरिया शिव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी ।
Next post 74 लीटर 460 मिलीलीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial