कदवा प्रखंड के पांचवीं वार जदयू के अध्यक्ष बने विजय दास
प्रवीण कुमार(कटिहार)
बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के निर्देश पर प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभार(स्थापना) चंदन कुमार सिंह ने प्रखंड कदवा के कुर्सेल निवासी विजय कुमार दास को जदयू का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। जदयू के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने पत्र संख्या 32/ 25 दिनांक 25 जनवरी 2025 में जारी कर प्रमंडल प्रभारी सुनील मंडल की अनुशंसा के आलोक में कुर्सेल निवासी विजय कुमार दास को कदवा प्रखंड अध्यक्ष एवं धचना निवासी तनवीर आलम को बारसोई प्रखंड के अध्यक्ष मनोनीत किया है। विजय कुमार दास को जदयू प्रखंड अध्यक्ष पांचवीं बार मनोनीत होने पर कदवा प्रखंड के जदयू समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। जदयू के पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कदवा प्रखंड के अध्यक्ष विजय दास एवं बारसोई प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम को बधाई देते हुए स्वागत किया है। पूर्व सांसद दुलाल चंद गोस्वामी ने कहा कि विजय दास को कदवा प्रखंड का पार्टी का अध्यक्ष बनाये जाने से संगठन काफी तेजी से आगे बढ़ेगा और धरातल पर संगठन काफी मजबूत होगा। पूर्व सांसद श्री गोस्वामी ने कहा कि विजय दास धरातल से जुड़े हुए हैं। यह पहचान के मोहताज नहीं है। इनका जनता से संपर्क के साथ-साथ संबंध भी बना हुआ है। यह आम लोगों के सुख-दुख में खड़े होते आए हैं। उनकी छवि स्वच्छ एवं निष्पक्ष है। बरारी विधानसभा के विधायक विजय सिंह ने कहा कि कदवा प्रखंड के जदयू अध्यक्ष विजय दास को बनाए जाने से प्रखंड में एक नया आयाम का आगाज होगा। श्री दास पार्टी के प्रति काफी समर्पित रहा है। पार्टी के हित में दिन-रात लगे रहते हैं। जदयू के जिला अध्यक्ष सुरज प्रकाश राय,विधान सभा प्रभारी मनोज पासवान,जदयू नेता सदन प्रसाद मंडल,शिव शंकर भगत,सुनील कुमार मंडल, अंजार आलम सहित हित प्रखंड से लेकर प्रदेश तक के नेताओं ने श्री दास को बधाई दिया है।
