November 11, 2026

मनिहारी थाना परिसर में माघ पूर्णिमा मेला को लेकर बैठक आयोजित

Read Time:2 Minute, 29 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

माघ पूर्णिमा और शब-ए-बरात के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनिहारी थाना परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने की, जिसमें गंगा स्नान और शब-ए-बरात के सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिए व्यापक चर्चा हुई।एसडीएम ने कहा कि मनिहारी का हिंदू-मुस्लिम भाईचारा पूरे जिले के लिए मिसाल है। उन्होंने सभी धर्मों और समुदायों के लोगों से आपसी सहयोग और सद्भाव के साथ त्योहारों को मनाने की अपील की। उन्होंने गंगा घाट पर भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, वस्त्र परिवर्तन स्थल, प्रकाश व्यवस्था, और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।गंगा स्नान के लिए घाट तक पहुंचने वाले मार्गों पर सुरक्षा बलों की तैनाती और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर नगर कार्यपालक को निर्देशित किया गया। वहीं शब-ए-बरात के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।इस बैठक में अंचल पदाधिकारी निहारिका, बीडीओ सनत कुमार, पुलिस निरीक्षक रामचंद्र मंडल, नगर मुख्य पार्षद राजेश यादव, उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, पार्षद ओम गुप्ता, गुलाब चौधरी, जेई रीजवान, जाकिर अंसारी, मुन्ना सिंह, आरुष कुमार, बिनोद सिंह, साजिद, शेरू, प्रमोद झा सहित यज्ञ कमिटी के सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने त्योहारों के दौरान आपसी सहयोग बनाए रखने और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दोनों पर्वों को मनाने का संकल्प लिया।

Previous post दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे युवक को मारी गोली ,घायल
Next post कदवा प्रखंड के पांचवीं वार जदयू के अध्यक्ष बने विजय दास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial