September 6, 2026

रामपुर पंचायत भवन प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Read Time:2 Minute, 9 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत भवन प्रांगण में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से आमजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया रानी देवी ने किया। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छोटे से छोटे तबके के ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दिखाई गई। साथ ही कार्यक्रम शिविर में ड्रोन के माध्यम से किसानों को सिंचाई संबंधित कई आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की गई। मौके पर सरकार की की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक आमजनों से लिया गया। साथ ही फीडबैक दौरान कई परिवारों को टोपी, टी-शर्ट आदि पुरुस्कारों से पुरस्कृत किया गया। मौके पर कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की अगुवाई में पंचायत के मुखिया को अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया। जो पंचायत को ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम पंचायत बनने की उपलब्धि पर उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में बीडीओ रितेश कुमार, मुखिया में रानी देवी, पंचायत सचिव ज्योति कुमारी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, स्वच्छता पर्यवेक्षक राजेश कुमार, मुकेश झा सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Previous post प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर
Next post बौलिया में जलशे की आयोजन को लेकर तैयारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial