प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत ढेरुआ, रामपुर, बलुआ, जगरनाथपुर तथा कालसर पंचायत के आदि गावों के ग्रामीणों में अयोध्या में”भगवान राम”की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशी का माहौल देखते बन रहा था। सोमवार की अहले सुबह से ही हिन्दू समाज के लोगों द्वारा घर आंगन की साफ-सफाई के बाद घर के बाहर केला के थम लगा कर घर व आस पास के मंदिरों में पूजा अर्चना की। मौके पर रामपुर पंचायत के केलाबाड़ी गांव स्थित प्रखंड प्रमुख नीलू देवी के आवास परिसर बजरंगबली मंदिर में भव्य पूजा अर्चना के साथ महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया था। लोगों ने बताया कि सनातनी धर्म मानने वाले लोगों में यह 22 जनवरी का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बेहद खुश थे। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र मेंमहिलाओं एवं कन्याओं के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा निकालकर गांव में सुख शांति समृद्धि की कामना किया गया। और विभिन्न मंदिरों के प्रांगण में पूजा अर्चना के साथ साथ भजन कीर्तन एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया। बताया गया की शोभा यात्रा को सफल बनाने में ग्रामीण क्षेत्र के हर वर्ग की लोगों का महत्वपूर्ण भूमिका रहा। शाम होते ही लोगों ने अपने-अपने घरों में दीप जलाकर दीपावली जैसा पर्व मनाया। लोगों के घर आंगन में दीप के रोशन होने से मानो की पूरा प्रखंड दीप की रोशनी से जगमगा उठा।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
