November 14, 2026

बिजली के हाईटेंशन तार छात्रों के लिए जानलेवा हो सकता है, प्रशासन बेखबर, ग्रामीणों की फूट ओवरब्रिज बनाने की मांग

Read Time:1 Minute, 50 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सरकार द्वारा शिक्षा को लेकर जितना सजगता दिखाई जा रही है वो काबिले तारीफ है। छात्रों के सुविधाओं के लिए विभाग द्वारा शिक्षकों की उपलब्धता, सुविधाओं का ख्याल, भवनों की मरम्मती व निर्माण कर पारंपरिक तौर तरीके बदले जा रहे हैं। इसके बावजूद सुरक्षा में थोड़ी सी चूक पिछले किए गए सारे सुविधाओं को धो डालेगी। ऐसा ही एक मामला प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पटनी नारायणपुर का है जहां स्कूल के छत के उपर बिजली विभाग का हाई टेंशन तार वर्षों से गुजरता नजर आ रहा है। पिछले एक साल पहले भी विद्यालय की तत्काल प्रभारी ने इस बिंदु को बिजली विभाग और विभागीय अधिकारियों से अवगत कराया था। परन्तु अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। विद्यालय के शिक्षक गण भी इस पर विभाग से जल्द गुजरता हाईटेंशन तार को हटाने की गुहार लगाई है। विद्यालय के सामने फोरलेन का निर्माण हो चुका है जिससे भारी वाहनों का परिचालन होता रहता है। पंचायत के छात्र छात्राएं फोरलेन को क्रौस कर विद्यालय आते हैं। पंचायत के ग्रामीणों और अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं के लिए फूट ओवरब्रिज बनाने की मांग सरकार से की है।

Previous post मनिहारी पुलिस द्वारा दो की गिरफ्तारी,एक ने न्यायालय में समर्पण किया
Next post तीनकौडिया के ग्रामीणों ने मतदान केंद्रों की दूरी पर एतराज़ जताया, बहिष्कार की संभावना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial