ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन नही मिल रहा शुद्ध पानी, शोभा की वस्तु बनी जलमीनार ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या पांच के टुपकिया गांव में संचालित योजना सरकार की महत्वकांक्षी नल जल का शुद्ध पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों ने जल मीनार के पास पहुंच विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण आशा देवी, छेदो देवी, दुखनी देवी सहित आदि ने बताया कि गांव में राशि की लागत से जलमीनार लगाया गया परंतु इस जलमीनार से तकरीबन तीन साल से हम लोगों को नल जल योजना का पानी नहीं मिल रहा है। चापाकल का आयरनयुक्त पानी पीने को मजबूर हैं। बताया विभागीय अनदेखी के कारण योजना धरातल पर विफल साबित होते नजर आ रही है। ग्रामीणों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार शुद्ध जल मुहैया कराने को लेकर कई योजनाएं चला रही है, पर किसी भी योजना का लाभ धरातल पर हम ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। शुद्ध जल से वंचित लोगों ने बताया कि विभागीय उपेक्षा के कारण कई घरों में अभी तक नल व टुटी तक नहीं लगी है। बताया चापाकल से आयरनयुक्त पीला पानी निकलता है, जिसके कारण हम ग्रामीण कई बीमारी के शिकार होते रहते हैं। पर इससे किसी भी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को कोई लेना देना नहीं है। हमारी समस्याओं को देखने वाला कोई नहीं है बताया सरकार समय-समय पर योजनाओं की जांच संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा कराती है, ताकि हम ग्रामीणों को योजना का लाभ धरातल पर मिल सके, लेकिन आज जांच के बावजूद हम लोगों को शुद्ध जल मुहैया नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने उच्च शासन प्रशासन से शुद्ध जल मुहैया कराने की मांग की है। इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
