November 13, 2026

दाह संस्कार के दौरान हिंसा: मनिहारी में मारपीट, लूट और फायरिंग का मामला दर्ज

Read Time:56 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के महियारपुर लखपूरा निवासी विजय पोद्दार के अंतिम संस्कार के दौरान दिलारपुर घाट पर हिंसक घटना सामने आई है। आरोप है कि 20 दिसंबर को श्रीकांत राय और विकास कुमार पासवान पर लाठी-डंडों, फरसा और अवैध हथियारों से लैस लोगों ने हमला किया।पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने मोबाइल और सोने की चेन लूट ली, हाथ-पांव बांधकर दूसरी जगह फेंक दिया और तीन राउंड फायरिंग भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि घायलों का इलाज कटिहार सदर अस्पताल में चल रहा है।

Previous post तीन मामलों का निपटारा, दो आवेदन प्रतिवेदित।
Next post कटिहार में शोक की लहर: नगर कांग्रेस अध्यक्ष की माता और सांसद के पूर्व अंगरक्षक का निधन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial