July 20, 2026

घोघरा के बच्चों को स्कूल जाने में होती है परेशानी, सड़क में कल्वर्ट बनाने की मांग ।

Read Time:3 Minute, 8 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

राइट टू एजुकेशन फोरम कटिहार एवं आर्थिक अनुसंधान केंद्र तत्वाधान में डंडखोरा प्रखंड के डंडखोरा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोघरा में सोमवार को विद्यालय शिक्षा समिति के पदधारकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य भीम बास्की ने किया। स्थानीय सामाजिक संस्था लोक स्वराज एवं गगन तारा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सदस्य, शिक्षक, स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय शिक्षा समिति के अधिकार एवं कर्तव्यों से अवगत कराते हुए विद्यालय के समग्र विकास का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष ने कहा कि इस विद्यालय में खासकर घोघरा के छात्र छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी होती है।घोघरा से स्कूल आनेवाली सड़क में कटाव की वजह से पानी का आवाजाही है। सड़क में कल्वर्ट नहीं होने से बच्चों को करीब दो किलोमीटर घूमकर स्कूल आना पड़ता है। जिससे कई बचचे नियमित रूप से स्कूल नहीं आ पाते है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में जिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी के अलावा जन प्रतिनिधियों से मिलेंगे तथा बेहतर आवागमन की व्यवस्था के लिए अनुरोध करेंगे।कार्यक्रम के दौरान राइट टू एजुकेशन फोरम एवं आर्थिक अनुसंधान केंद्र की ओर से सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यालय शिक्षा समिति को कई तरह के अधिकार दिये गये है। अगर विद्यालय शिक्षा समिति अपने अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति सजग रहा तो विद्यालय का समग्र विकास निश्चित रूप से होगा। उन्होंने समिति के अध्यक्ष समिति के अध्यक्ष व सदस्यों को उनके कई तरह के अधिकारों की जानकारी दी। बैठक में विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश पासवान, धनंजय सिंह, नेहा कुमारी, राहुल कुमार सिंह, पिंकी देवी, रानी कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, जीतलाल मरांडी आदि कई लोग उपस्थित थे।

Previous post डीआरएम ने कटिहार मंडल का किया औचक निरीक्षण ।
Next post परभेली पंचायत में लगा मतदाता जागरूकता अभियान शिविर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial