वाटर प्यूरीफायर लायंस हॉस्पिटल को कराया उपलब्ध
प्रवीण कुमार (कटिहार)
लायम्स क्लब कटिहार द्वारा संचालित कटिहार लायम्स हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट नेत्र ज्योति के क्षेत्र मे दिन प्रतिदिन बेहतर कार्य कर रही है। प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉक्टर संतोष कुमार सिंह के द्वारा मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन भी किया जा रहा है। पुर्व अध्यक्ष सह हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर लायन पंकज पूर्वे ने कहा कि हर दिन जांच एवं सप्ताहिक ऑपरेशन किया जा रहा है। लोगों की भीड़ दिंन प्रतिदिन बढ़ रही है और उनके सुविधाओं का ख्याल रखना हम सबों का कर्तव्य है। इसी के मद्देनज़र स्वo राजेंद्र कुमार सर्राफ की जन्मदिन के अवसर पर रोगियों को स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक आर ओ वाटर प्यूरीफायर कटिहार लायंस हॉस्पिटल को उपलब्ध कराया। जिसे आज अध्यक्ष लायंन नरेश साह के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। नरेश साह ने कहा यह स्व० राजेंद्र सर्राफ एक कर्मठ लायन सदस्य थे तथा सेवा कार्य करने मे सबसे आगे रहते थे। हस्पताल मे भी उनका योगदान अविस्मरणीय है। उपस्थित सचिव आलोक सिंहा ने कहा कि यह मशीन उपलब्ध कराने हेतु पूरा हॉस्पिटल टीम उनके परिवार के प्रति कृत्यज्ञता व्यक्त करती है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लायन अनिल चमरिया, नेत्र सर्जन डा संतोष कुमार सिंह उपस्थित थे। यह जानकारी पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता के हवाले से दी गई।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
श्रावणी मेला की तैयारी तेज, एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक; श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर फोकस
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी श्रावणी मेला के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में अनुमंडल...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
