बाढ़ के पानी में पैर फिसलने से महिला की मौत, मुआवजे की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड के बोलिया पंचायत वार्ड नंबर 16 बालू टोला की रहने वाली रूणा देवी, पत्नी ललित सहनी, की बाढ़ के गहरे पानी में बर्तन धोने के दौरान पैर फिसलने से मौत हो गई। मुखिया जर्जिस आलम ने बताया कि घटना सुबह की है जब रूणा देवी बर्तन धो रही थी और अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। ग्रामीणों को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने मुखिया को सूचित किया। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और प्रशासन को सूचना दी गई। मुखिया ने प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है। मौके पर पहुंची मनिहारी पुलिस और राजस्व कर्मचारी अहसान अली ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजते हुए अग्रतर कार्रवाई की।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
