November 12, 2026

जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला को किया जख्मी, थाने में दिया आवेदन

Read Time:1 Minute, 51 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा):

मनिहारी में दबंगों ने एक महिला और उसके पुत्र को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा भी दिया गया है। मामला मनिहारी नगर के वार्ड नंबर 14 का है। शुक्रवार को जमीनी विवाद में पड़ोसी द्वारा भाला और फरसा से जान मारने की नीयत से महिला संध्या देवी पति विजय ठाकुर और सोनू कुमार पिता विजय ठाकुर को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। परिजनों द्वारा अनुमंडल अस्पताल में उपचार के लिए पीड़ित को लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर घायल संध्या देवी ने मनिहारी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में संध्या देवी ने वार्ड नंबर 14 निवासी राजकुमार यादव, पुरुषोत्तम यादव और आशीष यादव पर मारपीट कर बुरी तरह जख्मी करने का आरोप लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर सक्षम न्यायालय में पहले से मामला चल रहा है।

Previous post अधिकारियों के साथ राहत संस्था के अधिकारियों ने किया कोऑर्डिनेशन बैठक
Next post मनिहारी पुलिस ने शराब पीकर मारपीट मामले में दो अभियुक्तों को भेजा जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial