November 12, 2026

मनिहारी पुलिस ने शराब पीकर मारपीट मामले में दो अभियुक्तों को भेजा जेल

Read Time:1 Minute, 5 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

थानाध्यक्ष पंकज आनंद के निर्देश पर ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर मनिहारी पुलिस ने शराब पीकर मारपीट के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया । पुलिस ने इस घटना की जांच की और अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई। अभियुक्तों पर कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटी बाघमारा निवासी रामाकांत सिंह और जगवाटी निवासी नीरज राजभर द्वारा शराब पीकर परिजनों और ग्रामीणों के साथ हो हल्ला व मारपीट करने पर गिरफ्तार कर लिया गया।इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर उमेश राम और पीएसआई सत्यम कुमार मौजूद थे।

Previous post जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला को किया जख्मी, थाने में दिया आवेदन
Next post वृद्ध की मृत्यु पर परिजनों ने अस्पताल में काटा बवाल, लगाया लापरवाही का आरोप
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial