November 12, 2026

महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से की नाग देवता की पुजा, शिवालयों में उमड़ी भीड़

Read Time:1 Minute, 18 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नागपंचमी पर्व के अवसर पर प्रखंड के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने शिवालयों में नाग देवता को दूध और लावा अर्पित किया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान भी किया, जो एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सुरक्षा की प्राप्ति होती है। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, जहाँ श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा की।इसके अलावा, महिलाओं ने अपने घरों में भी पारंपरिक तरीके से नाग देवता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने नाग देवता की पूजा कर अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाएं इस दिन व्रत रखकर नाग देवता से अपने परिवार की रक्षा और खुशहाली की प्रार्थना करती हैं।

Previous post ग्राम सभा के माध्यम से भूमि सर्वे व बंदोबस्ती कार्यक्रम के लिए जागरूकता अभियान, 10 अगस्त से 26 अगस्त 2024 तक तिथि निर्धारित
Next post कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई होगी: बीडीओ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial