November 12, 2026

ग्राम सभा के माध्यम से भूमि सर्वे व बंदोबस्ती कार्यक्रम के लिए जागरूकता अभियान, 10 अगस्त से 26 अगस्त 2024 तक तिथि निर्धारित

Read Time:2 Minute, 17 Second

मनिहारी( रतन कुमार ओझा)

प्रखंड के सभी पंचायत में 10 अगस्त से 26 अगस्त 2024 तक विशेष भूमि सर्वे व बंदोबस्ती कार्यक्रम को लेकर प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में नोडल पदाधिकारी ग्रामीण और रैयतों को इस कार्यक्रम की बारीकियां, लाभ और इसे अपनाने की प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण को भूमि से जुड़े विवादों को सुलझाने, भूमि रिकॉर्ड को सही ढंग से दर्ज करने और भूमि संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना है। प्रशासन ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वह ग्रामीणों और रैयतों को इन निर्धारित ग्राम सभाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। विशेष नोडल पदाधिकारी इन सभाओं में ग्रामीणों के सवालों का उत्तर देंगे और उन्हें इस प्रक्रिया से जुड़े हर कदम की जानकारी देंगे। सरकार का प्रयास है कि 10 अगस्त से 26 अगस्त 2024 के बीच आयोजित इन ग्राम सभाओं के माध्यम से हर पंचायत के ग्रामीण इस कार्यक्रम का लाभ उठाएं और भूमि अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। मालूम हो कि विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के तहत भूमि का वैज्ञानिक तरीके से सर्वेक्षण किया जा रहा है जिससे भूमि की सही माप, सीमांकन और दस्तावेजीकरण सुनिश्चित हो सके। इस बात की जानकारी नोडल पदाधिकारी राणा प्रताप मिश्रा और सेटलमेंट अधिकारी शुभम कुमार ने दी।

Previous post भारी वाहन की गलत पार्किंग ने ली सीआईएसएफ जवान की जान
Next post महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से की नाग देवता की पुजा, शिवालयों में उमड़ी भीड़
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial