November 12, 2026

भारी वाहन की गलत पार्किंग ने ली सीआईएसएफ जवान की जान

Read Time:1 Minute, 45 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नगर पंचायत के रेलवे कॉलोनी निवासी, वार्ड नं 5 के सीआईएसएफ जवान जितेंद्र पासवान बीती रात कटिहार से बर्थडे पार्टी कर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े भारी वाहन के पीछे से उनकी बाइक के टकराने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।अहले सुबह स्थानीय लोगों ने जितेंद्र पासवान को बेसुध गिरे हुए देखा और उन्हें पास के अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार, सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार और एएसआई अरुण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गए।मृतक जितेंद्र पासवान अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।मालूम हो कि अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने शुक्रवार को ही एक बैठक में स्थानीय अधिकारियों और वाहन मालिकों को चेतावनी दी थी कि वे अपने खड़े भारी वाहनों को गलत तरीके से हटाएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल परिजनों और रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल है।

Previous post गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लोडेड कट्टा के साथ एक गिरफ्तार
Next post ग्राम सभा के माध्यम से भूमि सर्वे व बंदोबस्ती कार्यक्रम के लिए जागरूकता अभियान, 10 अगस्त से 26 अगस्त 2024 तक तिथि निर्धारित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial