November 12, 2026

मारपीट में घायल युवक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के बाघमारा मिलिक टोला निवासी मुकुल मंडल, जो पिछले दिनों दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए थे, ने इलाज के दौरान भागलपुर में दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में मनिहारी थाना में दोनों पक्षों ने आवेदन दिया था।पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 297/24 के तहत दोनों आरोपी बाघमारा निवासी शुकरू मंडल और शंकर मंडल को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज आनंद के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर अंजनी कुमार और एएसआई अरुण कुमार ने दल बल के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Previous post पैक्स चुनाव की तिथि के नजदीकी से चुनावी सरगर्मी हुआ तैज ।
Next post थार गाड़ी दुर्घटना में इलाजरत नितिश कि हुईं मौत, छाया मातम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial