June 17, 2026

धोखे से एटीएम बदलकर 1.67 लाख की निकासी, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत

Read Time:1 Minute, 42 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र में एटीएम बदलकर अवैध रूप से 1 लाख 67 हजार रुपये की निकासी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित फंटूश मंडल, निवासी तिनघरिया, थाना कुर्सेला, जिला कटिहार ने मंगलवार को कुरसेला थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि बीते 11 फरवरी को वे कुर्सेला चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर पैसे की निकासी के लिए गए थे। इसी दौरान एक युवक वहां आया और मदद करने का प्रस्ताव दिया। युवक ने झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया तथा कहा कि अभी पैसा निकासी नहीं होगा। इसके बाद वह वहां से चला गया।पीड़ित ने बताया कि 16 फरवरी को जब वे बैंक शाखा पहुंचे और खाते की जानकारी ली, तो बैंक कर्मियों ने बताया कि उनके खाते में मात्र 77 रुपये शेष हैं। जांच करने पर पता चला कि खाते से 1 लाख 67 हजार रुपये की निकासी की जा चुकी है।घटना से आहत पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर दोषी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने और निकाली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Previous post कुरसेला में मृत कौवे में एच5एन1 की पुष्टि, एक किलोमीटर क्षेत्र में सैनिटाइजेशन अभियान
Next post शहर के वार्ड संख्या- 08 में पहुंच कर मेयर ने वार्ड वासियों की सुनी समस्या । विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial