June 17, 2026

कुरसेला में मृत कौवे में एच5एन1 की पुष्टि, एक किलोमीटर क्षेत्र में सैनिटाइजेशन अभियान

Read Time:2 Minute, 43 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड अंतर्गत उत्तरी मुरादपुर पंचायत के ग्राम बल्थी महेशपुर स्थित वार्ड संख्या 2 के बांस बाड़ी क्षेत्र में पाए गए मृत कौवे में एच5एन1 (बर्ड फ्लू) की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया।जिला पशुपालन पदाधिकारी, कटिहार डॉ. प्रमोद कुमार मेहता के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र में व्यापक सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, पटना से आई वैज्ञानिक टीम के सदस्य डॉ. दीपक कुमार, डॉ. प्रिया राज एवं डॉ. राउत कविता अनिल की देखरेख में अग्निशामक दल की गाड़ी द्वारा कोर्सोलिन टी.एच. रसायन का छिड़काव किया गया।प्रभावित स्थल से एक किलोमीटर के दायरे में विशेष सतर्कता बरतते हुए सैनिटाइजेशन कार्य संपन्न कराया गया। मौके पर जिला रैपिड रिस्पांस टीम आरआरटी के डॉ. अनिल कुमार, डॉ. पवन कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. सुजीत कुमार एवं डॉ. राजेश कुमार सिंह सहित कुरसेला एवं समेली प्रखंड के सभी कर्मियों ने सक्रिय सहयोग किया।अग्निशामक टीम में प्रधान अग्निक शंकरानंद साह, अग्निक चालक धर्मेंद्र मंडल, अग्निक संजीत कुमार एवं नीतीश कुमार शामिल रहे। वहीं पशुपालन विभाग के कर्मी उग्र सेन, शंकर रजक, बबिता कुमारी, राजेश कुमार पासवान, अजय कुमार एवं रामप्रकाश चौरसिया द्वारा प्रभावित क्षेत्र में चुना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के मृत पक्षी पाए जाने पर तत्काल इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Previous post बालूघाट सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस के नियमित ठहराव के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजित
Next post धोखे से एटीएम बदलकर 1.67 लाख की निकासी, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial