शहर के वार्ड संख्या- 08 में पहुंच कर मेयर ने वार्ड वासियों की सुनी समस्या । विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन
(प्रवीण कुमार|कटिहार)
मेयर उषा देवी अग्रवाल ने अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 08 का निरीक्षण किया। लोगों ने मेयर का माला पहनाकर अपने वार्ड में स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व स्वीकृत एवं पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री गली-नाली योजना के तहत संजय सिंह के घर से विश्वनाथ यादव के घर तक राणा यादव के घर से ध्रुव यादव के घर तक गौतम पासवान के घर से नरेश मिश्र के घर भाया राम बालक के घर होते हुए मधुकांत मंडल के घर तक पेपर ब्लाक सोलिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी योजना के अंतर्गत रामानंद यादव के घर ए दूधनाथ यादव के घर के बगल से रंजीत रजक के घर तक पेपर ब्लाक सोलिंग एवं ढक्कन सहित नाला का उद्घाटन किया। मेयर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत लाभार्थी अयोध्या राम द्वारा बनाये गए आवास का भी निरिक्षण किया। उन्होंने वार्डवासियों की समस्याओं को ध्यान से सुना और समस्याओं का हर संभव समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपमेयर मंजूर खान, संबंधित वार्ड पार्षद,नगर निगम के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
