पोखर में डुबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत
बारसोई प्रखंड के चौंदी पंचायत में पोखर में डूबने से एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने से बच्ची डूब गई थी । पीड़ित बच्ची की पहचान माधोपारा निवासी रंजीत राय के पुत्री रितिका कुमारी रूप में हुई है। अचानक घटित इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । इस संबंध में सीओ अमर कुमार राय के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी महमूद आलम घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की । पोस्टमार्टम उपरांत सरकार के नियमानुसार मुआवजा राशि भुगतान करने की बात कही गई। स्थानीय मुखिया राजू राय उप मुखिया मेघनाथ दास से मिली जानकारी के अनुसार परिजन मृतक बच्ची की पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते हैं इस संबंध में परिजनों से लिखित आवेदन पत्र मिला है ।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
