फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु )
प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच मंगलवार को अंचल प्रशासन की ओर से राहत सामग्री वितरित की गई। आग लगने से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई।
जानकारी के अनुसार, हथवारा पंचायत के तीन, भंगहा पंचायत के दस, पोठिया पंचायत के दो और सोहथा उत्तरी पंचायत के तीन परिवारों को राहत सामग्री दी गई। फलका की अंचलाधिकारी सोमी पोद्दार ने पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान अंचल नाजीर गोपाल यादव और कर्मचारी अजय कुमार मंडल भी मौजूद रहे।
अगलगी की घटनाओं में प्रभावित परिवारों के घरों के साथ कपड़े, अनाज और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान भी जलकर नष्ट हो गया था। इससे पीड़ित परिवारों के सामने घरेलू जरूरतों को पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे में अंचल प्रशासन की ओर से मिली राहत से प्रभावित परिवारों को कुछ मदद मिली है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
