October 29, 2026

आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान

Read Time:1 Minute, 15 Second

मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर)

आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट की जांच की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर रोक के लिए वाहनों की डिक्की की भी तलाशी ली गई।संकोला मोड़ बंगाल से बिहार आने-जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित है। अवैध मादक पदार्थ और शराब की तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर यात्रा करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि हेलमेट जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है। दुर्घटना में यह सिर में गंभीर चोट के जोखिम को कम करता है ।वही पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और जरूरी कागजात साथ रखने की अपील की।

Previous post धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
Next post शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial